स्वास्थ्यफ़ोटो: Amar Ujalaदिवाली पर महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा अभियान में 43 लाइसेंस निलंबित
दिवाली के दौरान महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने ग्रेटर मुंबई, कोंकण, नासिक, पुणे, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और अमरावती में विशेष जांच की। 43 खाद्य कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित किए गए और 73 स्थानों की जांच की गई। 17,824 किलोग्राम खराब खाद्य पदार्थ जब्त कर ₹63.09 लाख मूल्य के खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए। जांच में मिठाई, खोया, पनीर, फरसान, तेल, होटल, क्लब, ई-कॉमर्स और कैटरिंग शामिल थे।
Amar Ujala·




