खेलफ़ोटो: Amar Sportsलंचेनबी चानू ने यूथ ओलंपिक में वुशु में कांस्य पदक जीता
भारतीय वुशु खिलाड़ी राजकुमारी लंचेनबी चानू ने यूथ ओलंपिक खेलों की महिला चांगक्वान संयुक्त स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने 18.039 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिस्र की सोंडोस सोनबोल ने स्वर्ण और वेनेजुएला की वालेरिया फ्रैनरीस डुडामेल ने रजत पदक जीता। डकार यूथ ओलंपिक में भारत ने अब तक एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।
Amar Sports·


