राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaकेरल में नया वक्फ बोर्ड गठित, एमसी मयिन हाजी बने अध्यक्ष
केरल सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश उपाध्यक्ष एमसी मयिन हाजी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम मुस्लिम संगठनों के बीच समीकरण बदल सकता है। नया नौ सदस्यीय बोर्ड केएस हम्सा की अध्यक्षता वाली समिति की जगह लेता है, जिसे चार साल से अधिक कार्यकाल बचा होने के बावजूद भंग कर दिया गया। हम्सा ने इस फैसले को केरल हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
Amar Ujala··Kerala



