विश्वफ़ोटो: News18 Hindiकपाट बंद होने से पहले केदारनाथ मंदिर 20 क्विंटल फूलों से सजा
केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार का दरबार 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। दिवाली के अवसर पर भव्य सजावट श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी हुई है। आज क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मुख्य मंदिर के कपाट 11 नवंबर को विधि-विधान से बंद होंगे। श्रद्धालुओं से दीपोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है।
News18 Hindi··Kedarnath




