बोस्निया में इटली का चिनूक हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, 11 घायल
बोस्निया में यूरोपीय संघ के शांति मिशन के दौरान इटली का चिनूक CH-47 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए। हेलिकॉप्टर में कुल 15 लोग सवार थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
AajTak·


