राजनीतिफ़ोटो: Aaj Takममता चौधरी और अजय राय विवाद की जांच के लिए टीम गठित
उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए विवाद की जांच के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई गई है। टीम में सह-प्रभारी अभिषेक दत्त, अब्दुल हन्नान, पूर्व सांसद रवि वर्मा और महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शमीना शफीक शामिल हैं। रिपोर्ट सात दिनों में आलाकमान को सौंपनी है। विवाद नए प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हुआ था।
Aaj Tak·



