विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaइंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग, दिल्ली हवाई अड्डे पर जांच के लिए रोका गया
गुजरात के वडोदरा से दिल्ली आने वाली इंडिगो की उड़ान शनिवार शाम हार्ड लैंडिंग का शिकार हुई। विमान को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर जांच के लिए रोका गया। विमान 5:47 बजे वडोदरा से उड़ान भरकर 7:35 बजे दिल्ली पहुंचा, जो 55 मिनट देरी से था। इंदौर जाने वाले यात्रियों को बसों से विमान तक ले जाया गया, लेकिन जांच के कारण उन्हें बोर्डिंग की अनुमति नहीं मिली।
Amar Ujala··Delhi


