विज्ञानफ़ोटो: Amar Ujalaस्वदेशी एआईपी सिस्टम से भारतीय पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी में रहेंगी
डीआरडीओ द्वारा विकसित स्वदेशी एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) सिस्टम से भारत की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां अब लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकेंगी। गुजरात के हजीरा स्थित एलएंडटी परिसर में इस सिस्टम के एनर्जी मॉड्यूल के दूसरे चरण की शुरुआत हुई, जिसका उद्घाटन रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने वर्चुअल माध्यम से किया। यह तकनीक पनडुब्बियों को पानी के भीतर बैटरी चार्ज करने और दुश्मन की नजर से बचने में मदद करती है।
Amar Ujala··Hazira




