खेलफ़ोटो: Amar Sportsविश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय ग्रीको रोमन पहलवानों का निराशाजनक प्रदर्शन
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय ग्रीको-रोमन पहलवानों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सुनील कुमार 87 किलोग्राम वर्ग में नॉर्वे के एक्सौस मुकुबू से तकनीकी श्रेष्ठता (0-9) से पहले दौर में हार गए। साहिल (63 किग्रा) और सचिन सहरावत (67 किग्रा) भी शुरुआती दौर में हार गए। केवल ललित कांस्य पदक प्लेऑफ तक पहुंचे लेकिन हार गए।
Amar Sports·

