राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaभारत-अमेरिका ने नशे की तस्करी रोकने के लिए अहम उपायों पर सहमति जताई
2-3 नवंबर को नई दिल्ली में भारत-अमेरिका ड्रग पॉलिसी एग्जीक्यूटिव वर्किंग ग्रुप की दूसरी बैठक हुई, जिसकी मेजबानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने की। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी नशे की तस्करी रोकने, खुफिया जानकारी साझा करने, कानून प्रवर्तन समन्वय, प्रीकर्सर केमिकल नियंत्रण, आपूर्ति श्रृंखला पारदर्शिता और मांग कम करने पर चर्चा की। भारतीय दल का नेतृत्व एनसीबी निदेशक अनुराग गर्ग ने किया।
Amar Ujala··New Delhi



