खेलफ़ोटो: News18Hi Sportsअंडर-19 एशिया कप में भारत ने नेपाल को 128 रन पर ऑलआउट किया
कतर में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की टीम को सिर्फ 128 रन पर ऑलआउट कर दिया। ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि चार बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। केवल तीन बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक पहुंचे। भारत ने टॉस जीतकर पहले नेपाल को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था।
News18Hi Sports·


