खेलफ़ोटो: Amar Sportsएशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत का जापान से मुकाबला; सीएम मान रहेंगे मौजूद
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया। शिलानंद लाकरा और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगबीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने एक-एक गोल किया। जापान ने मलयेशिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगा। कांस्य पदक मुकाबला मलयेशिया और दक्षिण कोरिया के बीच मोहाली में होगा।
Amar Sports··Mohali


