विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaभारत स्थित फर्जी कॉल सेंटरों ने ब्रिटेन के नागरिकों से करोड़ों की ठगी की
भारत में चल रहे फर्जी कॉल सेंटरों द्वारा ब्रिटेन के नागरिकों, खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में लगभग 3.72 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। आरोपियों ने खुद को ब्रिटेन की कंपनी बीटी ओपनरीच का प्रतिनिधि बताया और इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के बहाने कंप्यूटर व बैंकिंग जानकारी हासिल कर पैसे ठगे।
Amar Ujala··Gorakhpur




