राजनीतिफ़ोटो: Aaj Takहूतियों ने मक्का-मदीना पर हमले से इनकार किया, सऊदी तेल ठिकानों को बताया निशाना
ईरान समर्थित यमन के हूती समूह ने मक्का और मदीना पर हमले की खबरों से इनकार किया है। सऊदी अरब ने कहा कि उसने इन इलाकों की ओर दागी गई मिसाइलें रोक लीं और मक्का, जेद्दा, ताइफ और रबिघ में मलबा मिला। हूतियों ने कहा कि उनका निशाना सऊदी के तेल ठिकाने और सैन्य ठिकाने हैं, और वे ऐसे हमलों की सार्वजनिक घोषणा करते हैं। सीमा पर तनाव फिर बढ़ गया है।
Aaj Tak·




