खेलफ़ोटो: Amar Sportsहॉकी इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की
हॉकी इंडिया ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश देने की घोषणा की है। कुल 20 मैच जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। फैंस टिकटजेनी पर पंजीकरण कर निशुल्क पास प्राप्त कर सकते हैं। भारत 27 अक्टूबर को बांग्लादेश से मुकाबला करेगा।
Amar Sports··Jalandhar


