विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaतमिलनाडु में भारी बारिश से कूनूर-मेट्टुपालयम राजमार्ग पर भूस्खलन, बस चालक की मौत
तमिलनाडु के नीलगिरी और कोयंबटूर जिलों में भारी बारिश के कारण कूनूर-मेट्टुपालयम राष्ट्रीय राजमार्ग पर 10 से अधिक जगह भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बारलियार के पास एक सरकारी बस भूस्खलन की चपेट में आई, जिसमें बस चालक जनकराज की मौत हो गई और कंडक्टर केशवन घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए। एक मालवाहक वाहन भी खाई में गिर गया। बचाव दल रास्ते साफ कर रहे हैं।
Amar Ujala··Coonoor

