राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaगुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती से आशीर्वाद लिया
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद के गोता क्षेत्र में कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णाहुति हवन में भी भाग लिया और पीठाधिपति से संवाद किया। कांची कामकोटि पीठम भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पूर्व शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा और मायाबेन कोडनानी सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।
Amar Ujala··Ahmedabad


