स्वास्थ्यफ़ोटो: Prabhat Khabarराज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची सदर अस्पताल में कराया इलाज
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को रांची सदर अस्पताल की डेंटल ओपीडी पहुंचे और दांतों का इलाज कराया। उन्होंने वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ रवि राज से परामर्श लिया और इम्प्लांट सपोर्टेड ब्रिज की प्रक्रिया के लिए दोबारा आना होगा। राज्यपाल लगभग 45 मिनट अस्पताल में रहे। कई वरिष्ठ अधिकारी भी सरकारी अस्पताल में इलाज करा चुके हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते भरोसे का संकेत है।
Prabhat Khabar··Ranchi



