राजनीतिफ़ोटो: Amar Business2027 से पीएलएफएस में बिना वेतन घरेलू काम का आकलन करेगी सरकार
जनवरी 2027 से सरकार आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) में रोजगार के साथ बिना वेतन किए जाने वाले घरेलू काम का भी आकलन करेगी। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के खाना बनाना, सफाई, बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल, स्वैच्छिक कार्य और बिना वेतन प्रशिक्षण का डेटा जुटाया जाएगा। घरेलू काम को रोजगार नहीं माना जाएगा। नए सर्वे में गिग वर्कर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े कामगारों की भी पहचान होगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए नया नमूना फ्रेम तैयार किया जाएगा और बेरोजगारी व श्रम के अपर्याप्त उपयोग का चार महीने तक आकलन होगा।
Amar Business·


