स्वास्थ्यफ़ोटो: Hindustanजौनपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया
भारत सरकार की एसपीओटी टीम ने जौनपुर जिला पुरुष चिकित्सालय में रेबीज, सर्पदंश और संक्रामक रोगों से बचाव की तैयारियों का निरीक्षण किया। टीम ने एंटी रेबीज वैक्सीन, सीरम, दवाओं के स्टॉक, उपचार अभिलेख और डॉग बाइट-सर्पदंश रजिस्टर की समीक्षा की। घाव धोने, आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्टिंग, उपचार प्रोटोकॉल और साफ-सफाई पर जोर दिया गया।
Hindustan··Jaunpur



