लखीसराय में गेंदे की खेती बढ़ाने के लिए फ्लावर विलेज बनेगा
बिहार के लखीसराय में गेंदे की खेती को बढ़ावा देने के लिए 'फ्लावर विलेज' विकसित किया जाएगा। रामगढ़ और चानन प्रखंड में 25 हेक्टेयर का क्लस्टर बनेगा। सरकार प्रति हेक्टेयर 80 हजार की लागत का 50 प्रतिशत यानी 40 हजार तक अनुदान देगी। अपनी या लीज की जमीन वाले किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
News18 Hindi··Lakhisarai



