विश्वफ़ोटो: Prabhat Khabarभूटान में फ्लैश फ्लड से सोलर सिंचाई प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त, हाईवे बंद
भूटान के पुनाखा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ ने मो छू नदी पर सोलर आधारित सिंचाई परियोजना को भारी नुकसान पहुंचाया है। बाढ़ के साथ बहते बड़े पत्थर और मलबे ने पुनाखा-गासा हाईवे के एक हिस्से को ब्लॉक कर दिया, जिससे स्थानीय जीवन और यातायात प्रभावित हुआ। यह सिंचाई प्रणाली किसानों के लिए महत्वपूर्ण थी, जो फिलहाल काम नहीं कर रही है। नुकसान का पूरा आकलन बाकी है।
Prabhat Khabar··Punakha


