स्वास्थ्यफ़ोटो: Hindustanमुरादाबाद जिला अस्पताल में डेंगू का पहला मामला दर्ज
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में डेंगू का पहला मामला सामने आया है। सिविल लाइंस के चंद्रनगर क्षेत्र की 18 वर्षीय किशोरी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया, जहां पांच बेड मच्छरदानियों से सुसज्जित हैं। मरीज में गंभीर लक्षण नहीं थे और प्लेटलेट्स 2.5 लाख पाए गए। मरीज की इच्छा पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
Hindustan··Moradabad


