विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaठाणे-नवी मुंबई में आग, एकनाथ शिंदे ने किया निरीक्षण; लोखंडवाला अग्निकांड में एक मौत
रविवार देर रात ठाणे के रहेजा गार्डन आवासीय परिसर में 8वीं से 10वीं मंजिल तक भीषण आग लगी। दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आपातकालीन कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल का दौरा किया। नवी मुंबई के सेक्टर 21 के टर्भे शॉपिंग सेंटर में भी आग लगी। मुंबई के लोखंडवाला में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई। आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चले हैं।
Amar Ujala·



