मुंबई की हाई-राइज बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर आग, इमारत खाली कराई गई
मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक हाई-राइज बिल्डिंग की 23वीं मंजिल पर आग लगी, जिसके कारण इमारत खाली कराई गई। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों को शक है कि आग रॉकेट पटाखे से लगी। 25 मंजिला टावर से धुआं निकलता रहा, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
AajTak··Mumbai


