तकनीकफ़ोटो: Amar Ujalaपीएम, वित्त मंत्री और सीएम के नाम पर फर्जी विज्ञापनों से वित्तीय धोखाधड़ी
नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (एनसीटीएयू) ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की जानकारी दी है। इन फर्जी विज्ञापनों में प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और विभिन्न मुख्यमंत्रियों के नाम पर नकली सरकारी कल्याण योजनाओं का प्रचार किया जाता है, जिसमें वित्तीय सहायता का झांसा दिया जाता है। पीड़ितों से शुल्क या टैक्स वसूल कर और फर्जी यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार कराए जाते हैं, जिससे उनके पैसे सीधे धोखेबाजों के पास चले जाते हैं। एनसीटीएयू ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Amar Ujala·


