राजनीतिफ़ोटो: Aaj Takदिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी से रामलीला मैदान रैली स्थगित करने की अपील...
दिवाली से पहले दिल्ली के कारोबारियों ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली स्थगित करने का अनुरोध किया है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने बताया कि रैली के कारण आसपास के 20 बड़े होलसेल और रिटेल बाजार प्रभावित होंगे, जिससे लगभग 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार को नुकसान हो सकता है। CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने भैया दूज (10 नवंबर) के बाद रैली करने का सुझाव दिया है।
Aaj Tak··Delhi




