स्वास्थ्यफ़ोटो: News18 Hindiदिल्ली के LNJP अस्पताल में 40 करोड़ की नई MRI और CT मशीनें लगीं
दिल्ली के LNJP अस्पताल में करीब 40 करोड़ रुपये की नई मेडिकल मशीनें लगाई गई हैं, जिससे मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले MRI के लिए 2-3 साल तक इंतजार होता था। नई मशीनों में 3-टेस्ला MRI और ड्यूल-सोर्स 256-स्लाइस CT स्कैनर शामिल हैं, जिनका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। ये मशीनें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के CSR कार्यक्रम से आई हैं और अस्पताल की जांच क्षमता दोगुनी कर देंगी।
News18 Hindi··Delhi



