विज्ञानफ़ोटो: News18 Hindiबंगाल की खाड़ी में चक्रवात की चेतावनी, 13 राज्यों में भारी बारिश
1 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम रविवार तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे 2 नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट पर असर पड़ने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 65-75 किमी/घंटा और झोंकों के साथ 85 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। IMD ने अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा में भारी बारिश और उत्तर प्रदेश, बिहार में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
News18 Hindi·



