विज्ञानफ़ोटो: News18 Hindiचक्रवात अर्नब तेज, 28 अक्टूबर को आंध्र तट पर लैंडफॉल संभव
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अर्नब मजबूत हो रहा है और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला से विशाखापत्तनम के बीच लैंडफॉल कर सकता है। हवा की रफ्तार 115-125 किमी/घंटा और झोंके 140 किमी/घंटा तक पहुंच सकते हैं। 26 अक्टूबर की रात तक यह गंभीर और 27 अक्टूबर को बेहद गंभीर चक्रवात बन सकता है। आंध्र प्रदेश प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। तमिलनाडु के कोडाइकनाल में भारी बारिश से 50 से अधिक घरों में पानी घुसा। IMD ने आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
News18 Hindi·




