विश्वफ़ोटो: Prabhat Khabarचक्रवात अर्नब: ओडिशा में 30,000 लोगों का रेस्क्यू, 16 जिलों में स्कूल बंद
चक्रवात अर्नब के कारण ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में 30,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। गंजाम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी और नबरंगपुर जैसे जिलों में राहत केंद्र बनाए गए हैं। 16 जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद हैं। अब तक कोई बड़ा नुकसान या मौत की सूचना नहीं मिली है। यह चक्रवात आंध्र प्रदेश-यानम तट को पार कर कमजोर हुआ है।
Prabhat Khabar··Odisha

