विश्वफ़ोटो: News18Hi Businessसीआरएस ने धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा नई रेल लाइन का सफल निरीक्षण किया
रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने धौलपुर-सरमथुरा परियोजना के तहत धौलपुर से गढ़ी सांद्ररा तक 19.8 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैनल रूम, सिग्नलिंग, स्टेशन व्यवस्था और ट्रैक का जायजा लिया। गढ़ी सांद्ररा से धौलपुर के बीच 121 किमी/घंटे की रफ्तार से सीआरएस स्पेशल ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। मौके पर सीएओ अजीत सिंह यादव और डीआरएम आगरा गगन गोयल मौजूद थे।
News18Hi Business··Dholpur


