स्वास्थ्यफ़ोटो: Amar Ujalaकोरोना के नए जेएन.1 वैरिएंट के खिलाफ कॉर्बेवैक्स टीका अपडेट होगा
कोरोना के नए जेएन.1 वैरिएंट से बचाव के लिए कॉर्बेवैक्स टीका अपडेट किया जाएगा। सीडीएससीओ की विशेषज्ञ समिति ने बायोलॉजिकल-ई कंपनी के इस टीके में बदलाव को मंजूरी दी है। 18 से 80 वर्ष के 280 लोगों पर अध्ययन के आधार पर सुरक्षा और प्रतिरक्षा आंकड़े प्रस्तुत किए गए। समिति ने सुरक्षा डेटा जमा करने, दुष्प्रभावों की निगरानी, अलग सूचना पत्र देने और कोविन/यू-विन पर टीकाकरण रिकॉर्ड दर्ज करने की शर्तें रखीं।
Amar Ujala·




