राजनीतिदिल्ली प्रदर्शन से पहले CJP चीफ अभिजीत दीपके का रिएक्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन से पहले एक्स पर लिखा कि जिंदगी जीने के दो तरीके हैं: सहना या जिम्मेदारी उठाकर बदलाव लाना। दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले करीब 25,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए। 45 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां लगाई गईं और सीमाओं, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक रिकॉर्ड वाले कई लोगों को हिरासत में लिया गया।
Prabhat Khabar··Delhi




