राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaसीआईसी ने एनसीपीसीआर को बच्चों के अधिकार उल्लंघन की सक्रिय निगरानी का निर्देश दिया
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) केवल शिकायतें संबंधित अधिकारियों को भेजकर जवाब का इंतजार नहीं कर सकता। उसे बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में की गई कार्रवाई की प्रभावी निगरानी करनी होगी। यह टिप्पणी कर्नाटक के गुलबर्गा के एक स्कूल में दिव्यांग बच्चों के साथ कथित शारीरिक दुर्व्यवहार की शिकायत से जुड़ी आरटीआई अपील के दौरान की गई। सीआईसी ने दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और शिक्षा के अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।
Amar Ujala··Gulbarga




