व्यापारफ़ोटो: Amar Businessचीन-जापान ने ट्रंप के टैरिफ का विरोध किया; भारत ने बातचीत की अपील की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तनाव बढ़ा है। चीन, जापान समेत 14 देशों ने नए आयात शुल्क का विरोध किया और अमेरिका के अधिक उत्पादन के आरोपों को खारिज किया। भारत ने भी इन आरोपों को अस्वीकार करते हुए विवादों को टकराव की बजाय अमेरिका के साथ बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है।
Amar Business·



