राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaदूसरे चरण से पहले जनगणना ब्लॉकों की सीमाएं सुधारी जाएंगी
जनगणना के दूसरे चरण से पहले जनगणना ब्लॉकों की भौगोलिक सीमाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि प्रशासनिक गड़बड़ियां और दोहरी गणना की आशंका खत्म हो सके। पहले चरण में छूटे आवासीय इलाकों की पहचान कर उन्हें ठीक किया जाएगा। करीब 24.25 लाख मकान सूचीकरण ब्लॉकों के डिजिटल मानचित्र तैयार हो चुके हैं। यह कार्य 25 नवंबर तक पूरा करना है। सीमाओं की विसंगतियों को दूर करने और फील्ड सत्यापन पर जोर दिया जा रहा है।
Amar Ujala·




