व्यापारफ़ोटो: Amar Businessसीबीआईसी ने कारोबारियों के लिए जारी किए आठ नए जीएसटी सर्कुलर
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने जीएसटी पंजीकरण, कर मांगों और निर्यात भुगतानों से जुड़े आठ नए सर्कुलर जारी किए हैं। ये सर्कुलर हाल ही में हुई जीएसटी परिषद की बैठक के फैसलों के अनुरूप हैं, जिनका उद्देश्य करदाताओं को स्पष्टता देना और कर प्रशासन को सरल बनाना है। प्रमुख बदलावों में दस्तावेज़ मांग कम करना और कर मांग, अपील, अभियोजन की प्रक्रियाओं को स्पष्ट करना शामिल है, साथ ही अभियोजन सीमा ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ की गई है।
Amar Business·