विश्वफ़ोटो: Prabhat Khabarआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बिहार जा रही बस पलटी, 15 घायल
दिवाली के दूसरे दिन लखनऊ के मोहान जीरो प्वाइंट के पास राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लगभग 15 यात्री घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और जेसीबी की मदद से बस की बॉडी काटकर फंसे यात्रियों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर है।
Prabhat Khabar··Lucknow



