खेलफ़ोटो: Amar Sportsबुल्गारिया के भारोत्तोलक एंड्रीव पर डोपिंग के कारण चार साल का प्रतिबंध
पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले बुल्गारिया के भारोत्तोलक बोजिदार दिमित्रोव एंड्रीव को डोपिंग के आरोप में चार साल का प्रतिबंध मिला है। अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उन्हें प्रतिबंधित स्टेरॉयड मेस्टेरोलोन के सेवन का दोषी पाया। यह प्रतिबंध नवंबर 2029 तक है, जिससे वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनका कांस्य पदक बरकरार रहेगा। एंड्रीव खेल पंचाट न्यायालय में अपील कर सकते हैं।
Amar Sports·


