राजनीतिफ़ोटो: Amar Ujalaभाजपा ने राहुल गांधी को 'हमेशा के लिए मॉक प्रधानमंत्री' कहा
कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक महाभियोग कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पलटवार किया। पात्रा ने कहा कि विपक्ष चाहे जितनी मॉक संसद या रैलियां करे, राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस राहुल गांधी को हमेशा के लिए अपना मॉक प्रधानमंत्री रख सकती है और विपक्ष के कार्यक्रम को संसद और लोकतंत्र का मजाक बताया।
Amar Ujala·


