विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaबंगलूरू में नूडल्स के तीखेपन पर असम के कर्मचारियों पर हमला
कर्नाटक के बंगलूरू में इलेक्ट्रॉनिक सिटी के डोड्डाथोगुरु स्थित फास्ट फूड आउटलेट में नूडल्स के तीखे होने को लेकर विवाद हुआ। 29 अक्टूबर की देर रात नशे में चार आरोपियों ने असम के तीन कर्मचारियों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Amar Ujala··Bengaluru




