खेलफ़ोटो: Amar Sportsफ्रेंच ओपन में अस्मिता और तन्वी आगे, सात्विक-चिराग बाहर
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अस्मिता चालिहा और तन्वी शर्मा ने फ्रेंच ओपन महिला एकल मुकाबलों में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को फ्रांस की जोड़ी क्रिस्टो और टोमा जूनियर पोपोव से हार का सामना करना पड़ा और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अस्मिता ने चीन की हैंग कियान शी को हराया, जबकि तन्वी ने हमवतन ईशारानी बरुआ को हराया। महिला युगल में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी हार गई।
Amar Sports·

