खेलफ़ोटो: News18Hi Sportsएशियाड पैरा बैडमिंटन: नितेश और नवीन ने जीता स्वर्ण, प्रमोद, तुलसीमति और नित्या को...
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पेरिस पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता नितेश कुमार ने पुरुष एकल एसएल3 फाइनल में हमवतन प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। नवीन शिवकुमार ने पुरुष एकल एसएल4 फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। नित्या श्री सुमति सिवन और तुलसीमति मुरुगेसन को महिला एकल एसएच6 और एसयू5 में रजत पदक मिला।
News18Hi Sports·




