खेलफ़ोटो: Amar Sportsएशियाई क्रॉस कंट्री रजत विजेता हरमनजोत सिंह डोपिंग में फंसे
भारतीय धावक हरमनजोत सिंह, जो एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं, उनके सैंपल में स्टेरॉयड मिटेंडिनॉन पाया गया है। नाडा ने 12 अगस्त को ऊटी में उनका आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था। उन्हें अस्थायी प्रतिबंधित किया गया है और वे 18 अक्टूबर को दिल्ली हॉफ मैराथन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बी-सैंपल टेस्ट पॉजिटिव आने पर चार साल का प्रतिबंध लग सकता है।
Amar Sports··Ooty


