राजनीतिफ़ोटो: News18 Hindiअमृतसर में एक्टिवा विवाद पर दोस्तों ने अमित को गोली मारी, मौत
अमृतसर के आनंद एवेन्यू में एक्टिवा साइड करने को लेकर मामूली विवाद के बाद अमित नाम के युवक पर उसके दोस्तों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। अमित को सिर और शरीर के छह हिस्सों में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके दोस्त और तीनों भाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
News18 Hindi··Amritsar



