अमेठी में कूड़ा निस्तारण के लिए 29 ग्राम पंचायतों का चयन
अमेठी जिले में चार तहसीलों के 29 ग्राम पंचायतों को पहले चरण में कूड़ा निस्तारण मास्टर प्लान के लिए चुना गया है। शहर के आसपास के गांवों में ई-रिक्शा सूखा और गीला कचरा इकट्ठा कर रीसायकल सेंटर तक ले जाएंगे। कचरे से खाद तैयार कर किसानों और बाजारों तक पहुंचाई जाएगी। बिक्री से प्राप्त राशि से गांवों का विकास किया जाएगा।
News18 Hindi··Amethi



