अमेठी में 29 अक्टूबर को रोजगार मेला, तुरंत नियुक्ति पत्र
अमेठी में 29 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में 10 से अधिक कंपनियां योग्यता के आधार पर नौकरियां देंगी। यह मेला राजकीय महिला पॉलिटेक्निक परिषद में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा। 18 से 40 वर्ष के बेरोजगार पुरुष और महिलाएं आवेदन कर तुरंत नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
News18 Hindi··Amethi



