विश्वफ़ोटो: Amar Ujalaओडिशा के नयागढ़ में एंबुलेंस दुर्घटना में तीन रिश्तेदारों की मौत
ओडिशा के नयागढ़ जिले में रविवार शाम एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। इसमें ईश्वर साहू के शव को लेकर भुवनेश्वर से बोलांगीर जा रहे तीन रिश्तेदारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-57 के शालभंगा जंगल के पास शाम 5:30 बजे हुआ। तीनों को दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
Amar Ujala··Nayagarh




