व्यापारफ़ोटो: Amar Businessएअर इंडिया के सीईओ ने कहा- भारत बन सकता है वैश्विक विमानन केंद्र
एअर इंडिया के सीईओ टेवोल्डे गेब्रेमेरियम ने कहा कि कंपनी के लिए मजबूत आधार तैयार हो चुका है और भविष्य में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया अपनी क्षमता के मुकाबले कम प्रदर्शन करती रही है, लेकिन जल्द सुधार होगा। मुनाफा कमाने की चुनौती के बीच लागत घटाने और खर्च नियंत्रित करने पर काम चल रहा है। कंपनी वाइड-बॉडी विमानों के ऑर्डर बढ़ाने और हब व नेटवर्क सुधारने की योजना बना रही है। सही कदम उठाने पर भारत वैश्विक विमानन केंद्र बन सकता है।
Amar Business·




